आज होगा जारी साहित्यकार कुबेरनाथ राय पर डाक टिकट

87 वीं जयंती पर भारत सरकार दे रही है दे रही है श्रद्धांजलि

9 मार्च, नई दिल्ली। केंद्रीय संचार राज्यमंत्री माननीय मनोज सिन्हा आज हिंदी के शीर्ष लेखक सांस्कृतिक निबंधकार कुबेरनाथ राय पर डाक टिकट जारी करेंगे। यह डाक टिकट कुबेरनाथ राय की 87वीं जयंती के अवसर पर जाारी किया  जा रहा है ।

 कामधेनु निबंध संग्रह पर मिला था मूर्तिदेवी सम्मान 

मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित होते हुए कुबेरनाथ राय
कुबेरनाथ राय हिंदी साहित्य की एक महत्वपूर्ण आधुनिक विधा ललित निबंध के क्षेत्र में अपने विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने निबंधों में भारतीय संस्कृति और भारतीय चिंतन के विभिन्न पक्षों की पहचान और व्याख्या की है। उन्होंने अपने जीवन काल में तीन सौ से अधिक निबंध लिखे जो विभिन्न पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे और साहित्य संस्कृति की दुनिया में काम करने वाले लोगों के बीच काफी सराहे गए। उनकी अब तक 21 पुस्तके प्रकशित हो चुकी हैं। 'कामधेनु' निबंध संग्रह पर ज्ञानपीठ की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला महत्वपूर्ण ' मूर्तिदेवी पुरस्कार' से वे सम्मानित किए गए थे। उनकी रचनाएँ भारत ही नहीं दुनियाभर के विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में सम्मिलत की गई हैं और उनके विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं। उनके साहित्य पर विभिन्न विशवश्वविद्यालयों द्वारा शोधकर्ताओं को शोध-उपाधियां भी प्रदान की गई हैं।

साहित्य अकादेमी ने प्रकाशित किया है संचयन
साहित्य अकादेमी द्वारा प्रकाशित संचयन

वर्ष 2014 में उनके साहित्यिक अवदान को देखते हुए भारत सरकार की केंद्रीय साहित्य अकादमी द्वारा उनके संचयन का प्रकाशन किया गया। साहित्य अकादमी से यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे हिंदी के चुनिंदा रचनाकारों में से एक हैं।


गाजीपुर जिले से रहा है खास नाता 

कुबेरनाथ राय का जन्म 26 मार्च 1933 को उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जनपद के मतसा गांव में हुआ था। शिक्षक के रूप में उनके जीवन का एक बड़ा हिस्सा असम के नलबाड़ी के एक महाविद्यालय में बीता था, लेकिन अपने जीवन के अंतिम दिनों वे एक महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप में अपने गाजीपुर वापस आगए थे और 5 जून 1996 को उनका देहावसान भी अपने पैतृक आवास मतासा में ही हुआ। गाजीपुर जनपद से उनके लगाव और गहरे संबंध के कारण संचार मंत्रालय ने गाजीपुर जनपद मुख्यालय पर डाकटिकट जारी करने का निश्चय किया है। यहाँ 9 जून शनिवार दोपहर 2.30 बजे माननीय संचार मन्त्री द्वारा उनपर डाक टिकट जारी किया जाएगा। इस टिकट का मूल्य पाँच रुपए होगा।

टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
सही कार्य